आरती
जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता
चन्द्रवदनि पद्मासिनि, द्युति मंगलकारी
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी
बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला
देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया
पैठि मंथरा दासी, रावण संहार किया
विद्या ज्ञान प्रकाशिनी, भव बंधन हारी
मंगल ध्वनि करत मातु, जय जय वीणाधारी
जय जय जय वीणाधारी, मैया जय वीणाधारी
त्रिभुवन में जो गावत, विद्या सुख पावत
ज्ञानरूपा जगदम्बा, भव भय विनाशिनी
भक्तन हितकारी माता, करहु कृपा दायिनी
जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता
Meaning in brief
A prayer to Saraswati, the goddess associated with learning, music, wisdom and clear expression.
Traditional public-domain devotional text.